लखनऊः लखनऊ को मिल सकता है जाम से छुटकारा- संतोष श्रीवास्तव
August 02, 2026
लखनऊ। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किए गए लखनऊ के लिए ऐतिहासिक विकास कार्यों की चर्चा करते हुए क्षेत्रीय सहसंयोजक भारतीय जनता पार्टी संतोष श्रीवास्तव ने राजनाथ सिंह को एक पत्र देकर आग्रह किया, कि यदि लखनऊ महानगर से सभी बस स्टेशन को आउटर रिंग रोड पर स्थानांतरित कर दिया जायें, तो काफी हद तक जाम की समस्या खत्म हो सकती हैं। वहीं राजनाथ सिंह को यह विचार अच्छा लगा और जल्दी कार्य किया जायेगा, वहीं उम्मीद है आगे जितने भी बस स्टेशन हैं, वह लखनऊ शहर से हटकर आउटर रिंग रोड पर शिफ्ट हो सकते हैं,जिससे शहर में आवागमन सुगम हो सकें।
