प्रतापगढ/बाबागंज। अपनी पुत्री के साथ टिन शेड में सो रहे अधेड़ दंपत्ति के ऊपर रात में टिन शेड गिर पड़ा। जिससे तीनों लोग उस टिन शेड में दब गए। चीख पुकार सुनकर जब परिजन आए तो मलबे से निकाल कर घायलों को सीएचसी कुंडा ले गए। जहां पर चिकित्सको ने घायलों का उपचार किया। घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के दुबवापुर मजरे पटना गांव में शिव बहादुर यादव (55 वर्ष) पुत्र स्व. राम अभिलाष यादव अपनी पत्नी शांति देवी (50 वर्ष) और अपनी पुत्री प्रिया (17 वर्ष) के साथ घर के बाहर बने टिनशेड में अलग-अलग चारपाई पर सो रहें थें। बुधवार की रात में डेढ़ बजे के करीब जर्जर टिनशेड की दीवार और पाया गिर पड़ा जिससे तीनों लोग उसी में दब गए। चीख पुकार और टिन शेड की गिरने की जोरदार आवाज सुनकर जब परिजन लेकर सीएचसी गए तो घायलों का इलाज कराया। सुबह जानकारी होने के बाद दोपहर बाद एसडीएम कुंडा अजय कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक तीर्थ राज पांडेय और लेखपाल दीपक सरोज मौके पर गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया और घायलों से घटना के बारे में जानकारी ली।
