Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बालों की समस्या और गंजेपन को दूर करने के लिए लगाएं अनंतमूल


बालों की समस्या पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। खासतौर से बारिश के दिनों में हर कोई बालों के झड़ने से परेशान रहता है। इसकी कारण मौसम और बालों की सही देखभाल नहीं करना है। लंबे समय में बालों के झड़ने से गंजापन भी आने लगता है। धीरे-धीरे पैच बनते हैं और बाल कम होने लगते हैं। अगर आपको भी यही समस्या है तो इसके लिए अनंतमूल का इस्तेमाल करें। अनंतमूल को सारिवा कहते हैं जो पेड़ों के ऊपर फैलती है। बारिश में ये काफी हरी-भरी रहती है। बालों के लिए इसे काफी फायदेमंद माना जाता है। आचार्य बाल कृष्ण ने बताया कि अनंतमूल लगाने से बालों की समस्या और गंजेपन की समस्या दूर होती है।

इसका इस्तेमाल बालों के अलावा त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए दमा, खांसी और बुखार के लिए भी किया जाता है। अनंतमूल की जड़ बल बढ़ाने वाली होती है। इसकी जड़ का उपयोग करने से कमजोर पाचन, भूख न लगना, त्रिदोष (वात-पित्त-कफ), ल्यूकोरिया और दस्त ठीक हो जाते हैं।

गंजेपन की समस्या को कम करने या रोकने के लिए अनंतमूल इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। आचार्य बाल कृष्ण ने बताया कि एक रिसर्च के अनुसार अनंतमूल में पाए जाने वाले तत्व बालों को बाहरी और आतंरिक दोनों तरह से पोषण देते है। आयुर्वेद के अनुसार सारिवा में वात-पित्त को बैलेंस करने वाले गुण होते हैं। इससे बालों का झड़ना कम हो जाता है।

जो लोग अपने सिर के बाल खो चुके हैं उनके लिए सारिवा यानि अनंतमूल वरदान से कम नहीं है। आपको करीब 2 ग्राम अनंतमूल की जड़ लेनी है और इसे दिन में तीन बार पानी के साथ लेना है। इससे गंजेपन में लाभ होता है। सारिवा या अनंतमूल चूर्ण को पानी के साथ लेना चाहिए। डैंड्रफ से परेशान लोग मण्डूर, कमल, सारिवा , भृंगराज और त्रिफला को तेल में पकाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तैल से सर की मालिश करना अच्छा होता है। इससे बालों का झड़ना कम होता है और डैंड्रफ दूर होती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |