Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जन्म जयंती


प्रतापगढ़। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 82वीं जन्म जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक शुक्ल के नेत्तृत्व में एक दिवसीय निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर  राजीव गांधी जी की चित्र पर माल्यार्पण कर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया स

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने फीता काटकर निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारंभ किया स

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने शिक्षा, तकनीक और संचार के क्षेत्र में ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिनका लाभ आज देश को मिल रहा है। उनका मानना था कि देश की प्रगति की मजबूत नींव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण से ही रखी जा सकती है। आज उनकी जयंती पर हमें उनके विचारों को आगे बढ़ाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनसेवा को अपनी प्राथमिकता मानती रही है। मेडिकल कैंप के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राजीव गांधी जी के सेवा और सद्भावना के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के डा. डी. के. शुक्ला, डा. रत्नेश जैन, डा. नगीना अग्रहरी, डा. सीमा पान, डा. आर. एल. अनवर, डा. रजनीश श्रीवास्तव, अनिल कुमार त्रिपाठी, रामचन्द्र गुप्ता, अमन जैन, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार, पप्पू शर्मा, हर्ष शुक्ला, विपिन तिवारी, ऐद, अनीशा।

इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, कांग्रेस से सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल, राम शिरोमणि वर्मा, रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर,आशिक अली,देवमणि पाण्डेय, रवि प्रताप सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |