स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई
August 15, 2026
भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर दुनियाभर के तमाम नेताओं ने आजादी की शुभकामनाएं दीं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी को बधाई दी. उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा, 'हम अपने मित्र देशों के लोगों के फायदे और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ाने के लिए रूस-भारत की साझेदारी को मजबूत करना जारी रखेंगे.'
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, 'भारत के लोगों को आपके 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई!'
भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने कहा, 'आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर भारत को हार्दिक बधाई.'
मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइजू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा, 'मैं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महामहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार और भारत के मित्रवत लोगों को उनके 80वें स्वतंत्रता दिवस के खुशी के मौके पर हार्दिक बधाई देता हूं.'
भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे ने बधाई देते हुए कहा, 'मेरे बड़े भाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती और आपसी संबंध और मजबूत हों.'
सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी सिंगापुरवासियों की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है.
भारत में इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने एक्स पर पोस्ट कर भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दीं. उन्होंने कहा कि आज हम भारत का स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. भले ही भारत और इजरायल आकार में अलग-अलग हों, लेकिन हमारी प्राचीन विरासत एक समान हैं. हमें इजरायल और भारत की दोस्ती पर गर्व है और हम अपनी साझेदारी को और मजबूत करते रहेंगे.
भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने एक्स पर हिंदी में पोस्ट कर भारत को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि प्रिय मित्रो,स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं. भारत के तय हो चुके विकास-मार्ग पर नज़र डालकर शक नहीं रहता कि आपके सारे सपने पूरे हो जाएंगे. प्रगति की राह पर चलते हुए आप आश्वस्त रहें कि रूस का साथ जैसे 100 साल पहले था, वैसे ही वह आज भी है और कल भी रहेगा. जय हिंद. जय रूस-हिंद की दोस्ती.