Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः एआरटीओ कार्यालय मे मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


अमेठी। उप संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। एआरटीओ महेंद्र बाबू ने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया।अमेठी के उप संभागीय परिवहन कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एआरटीओ महेंद्र बाबू द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर एआरटीओ महेंद्र बाबू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। समारोह के दौरान कार्यालय में देशभक्ति का माहौल रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र और तिरंगे के सम्मान के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |