Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुभमन गिल की कप्तानी में गॉल पहुंची टीम इंडिया! भारतीय प्लेयर्स का हुआ स्वागत



शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस वक्त श्रीलंका में है। भारतीय टीम यहां से सीधे कोलंबो पहुंची थी, जहां तीन दिन का एक वॉर्मअप मैच खेला गया था। टीम ने इस मैच को जीता भी था। अब असली टेस्ट की बारी है। जो ​गॉल में खेला जाएगा। इसके लिए टीम अब गॉल पहुंच चुकी है। इस दौरान भारतीय प्लेयर्स का शानदार स्वागत हुआ। उनका फूल मालाओं से वेलकम किया गया। इसका वीडियो खुद बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस बीच श्रीलंका की ओर से अपने स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया गया है।

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा। भारतीय टीम अब ​गॉल पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है। टीम 12 अगस्त की शाम को वहां पहुंची और उसके कुछ ही देर बाद कुछ खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस बीच खास बात ये रही कि सभी की नजर इस बात पर है कि यहां की पिच कैसी होगी। दरअसल श्रीलंका की पिच स्पिनर्स की मददगार मानी जाती है। अगर ऐसा ही कुछ इस बार भी होगा तो टीम की कोशिश होगी कि अपने स्पिनर्स को इसके लिए तैयार रखा जाए।

भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में पिछले कुछ वक्त से संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। खास तौर पर स्पिनर्स को खेलने में अब वो बात नहीं दिख हरी है, जो पहले हुआ करती थी। टीम कम से कम भारत में अपने ही बुने हुए जाल में फंस जाती है। इस बार श्रीलंका की टीम में प्रभात जयसूर्या जैसे गेंदबाज हैं, जो निश्चित तौर पर टीम इंडिया के लिए परेशान का सबब बन सकते हैं। हालांकि अभी मैच में दो दिन का वक्त और इस दौरान पिच पर नजर रखने के साथ साथ अपनी तैयारी को भी पुख्ता करने का मौका होगा।

सीरीज के मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे, ऐसे में ये और भी ज्यादा अहम हो जाते हैं। टीम इंडिया अभी डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में काफी नीचे चल रही है। लेकिन अगर इस सीरीज को जीतने में सफलता मिलती है तो ​उसके पास आगे जाने का भी मौका होगा। इस बीच मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है कि देखना होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है।

श्रीलंका की टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशर नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का।

भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |