Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः राजकीय इंटर कॉलेज हुसैनाबाद में भारत स्काउट और गाइड की मंडलीय संगोष्ठी आयोजितरू लखनऊ मंडल को सर्वोच्च स्थान दिलाने का संकल्प


लखनऊ।भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश (जनपद लखनऊ) के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज, हुसैनाबाद में एक दिवसीय भव्य मंडलीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता लखनऊ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं सहायक प्रादेशिक आयुक्त (भारत स्काउट और गाइड, उ.प्र.) डॉ. प्रदीप कुमार ने की।

कार्यक्रम में शिक्षा जगत और स्काउट-गाइड संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारियों ने सहभागिता की। संगोष्ठी में मुख्य रूप से शामिल रहे डॉ. आर.पी. मिश्र, संरक्षक (जिला संस्था लखनऊ) एवं प्रादेशिक उपाध्यक्षध्प्रवक्ता (उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ), अमित कुमार सिंहरू प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, हुसैनाबाद,डॉ. जे.पी. मिश्ररू मुख्य जिला आयुक्त, लखनऊ, अनिल शमार्रू जिला सचिव, लखनऊ, गरिमा पालरू सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त, डायट (क्प्म्ज्) प्रवक्ता सहित मंडल के विभिन्न जनपदों से आए जिला मुख्य आयुक्त, जिला सचिव, जिला संगठन आयुक्त, जिला प्रशिक्षण आयुक्त, लीडर ट्रेनर और एडल्ट रिसोर्स।

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. प्रदीप कुमार ने जिला संगठन एवं प्रशिक्षण आयुक्तों का मार्गदर्शन करते हुए अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग और गाइडिंग अभियान से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने ष्जब जागो तभी सवेराष् का प्रेरक संदेश देते हुए सभी पदाधिकारियों व ट्रेनर्स से लखनऊ मंडल को देश में सर्वोच्च पायदान पर स्थापित करने के लिए पूर्ण निष्ठा और प्राण-पण से जुटने का आह्वान किया।

संगोष्ठी का कुशल संचालन प्रादेशिक संगठन आयुक्त एवं लखनऊ मंडल की नोडल अधिकारी रविन्द्र कौर सोखी ने किया। कार्यक्रम के अंत में लखनऊ संस्था के संरक्षक डॉ. आर.पी. मिश्र ने आए हुए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |