Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बीकेटी विधानसभा क्षेत्र इटौंजा, बीकेटी, चिनहट, कुंम्हरावां में निकाली गई तिरंगा यात्रा, विधायक हुए शामिल


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के इटौंजा मंडल, चिनहट मंडल,बीकेटी मंडल, कुंम्हरावां मंडल क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की तादात में भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोग शामिल हुए, सभी भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए भारत माता की जयकारे लगाते नजर आये। इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश अवस्थी कमल ने लखरैन देवी माता धाम इटौंजा से किया। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला,भाजपा नेता वीरेन्द्र प्रताप सिंह,जिला मंत्री राजू कश्यप, नामित सभासद सुधाकर अवस्थी,रोहित सिंह, सोमनाथ सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, आकांक्षा मिश्रा पुत्तू,अनूप शुक्ला सैकड़ो की तादाद में पदाधिकारी और अन्य लोग शामिल हुए।कुंम्हरावां मंडल के महोना में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष, राधे श्याम गुप्ता ने किया। वहीं बीकेटी मंडल के सैरपुर थाना क्षेत्र हाईवे रोड पर तिरंगा यात्रा निकाली गई, जहां पर बीकेटी मंडल अध्यक्ष कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। वही चिनहट मंडल अध्यक्ष द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। चारों मंडल क्षेत्र में सभी तिरंगा यात्राओं में विधायक योगेश शुक्ला शामिल हुए और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर भारत माता की जय के नारे लगायें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |