Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का वेडिंग लुक वायरल! ऐसी होनी चाहिए थी 'धड़क' की एंडिंग-फैंस


जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने फिल्म 'धड़क' से दर्शकों का दिल जीत लिया था. अब करीब आठ साल बाद जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर एक बार फिर साथ नजर आए हैं. दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के लुक में दिखाई दे रहे हैं.

हाल ही में ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाह्नवी के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ईशान नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन के किरदार में नजर आए. फोटो में ईशान ने आइवरी कलर की शेरवानी और मैचिंग पगड़ी पहनी थी. वहीं, जाह्नवी लाल कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था. उन्होंने हैवी ज्वैलरी के साथ अपना ब्राइडल लुक पूरा किया.

वहीं, जाह्नवी और ईशान को एक बार फिर साथ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. कई लोग उम्मीद जता रहे हैं कि दोनों जल्द किसी नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं. हालांकि, फिलहाल सामने आई तस्वीरें एड शूट की बताई जा रही हैं.

जाह्नवी और ईशान को एक साथ देख फैंस को उनकी फिल्म 'धड़क' की याद आ गई. दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया. एक यूजर ने लिखा, 'धड़क की याद आ गई. वहीं दूसरे ने लिखा, 'धड़क के लिए मैं जो हैप्पी एंडिंग चाहता था.' इसके अवाला फैंस कमेंट में दोनों पर प्यार बरसा रहे हैं.

बता दें, जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर पहली बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'धड़क' में साथ नजर आए थे. शशांक खेतान के निर्देशन में बनी ये फिल्म जाह्नवी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी, जबकि ईशान की पहली बॉलीवुड फिल्म थी. 'धड़क' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और दोनों की जोड़ी भी काफी हिट हुई थी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म पेद्दी में नजर आई थीं. वहीं, ईशान खट्टर आखिरी बार फिल्म 'होमबाउंड' में दिखे थे, जो 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |