Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

टॉयलेट सीट में छिपा बैठा था 7 फीट लंबा सांप, पूरा परिवार दहल गया


मध्य प्रदेश के देवास के पितावली गांव से एक बेहद खौफनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शोएब पटेल के घर के इंडियन टॉयलेट की सीट के अंदर 7 फीट लंबा जहरीला सांप छिपा बैठा था। जैसे ही परिवार की नजर उस पर पड़ी, पूरे घर में हड़कंप मच गया। टॉयलेट सीट में विशालकाय सांप मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने बिना देर किए देवास के स्नेक सेवर शाहिद को सूचना दी। सूचना मिलते ही शाहिद तुरंत मौके पर पहुंचे। टॉयलेट सीट की संकरी और बेहद खतरनाक जगह में फंसे इस जहरीले सांप को निकालना आसान नहीं था। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत, हिम्मत और सूझबूझ के बाद, आखिरकार सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। शाहिद ने सांप को बिना किसी नुकसान के डिब्बे में बंद किया और गांव से दूर, सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वहीं, बता दें कि 2 दिन पहले ही देवास के विकास नगर इलाके में एक सपेरा घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था। नाग पंचमी की पूजा करते समय अचानक एक महिला के हाथ पर सांप ने काट लिया।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को टॉयलेट में झांककर देखने की नई आदत डाल दी है। वीडियो इतना डरावना है कि इसे देखकर किसी की भी धड़कन तेज हो जाए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि इंडियन टॉयलेट सीट के अंदर एक लंबा सांप कुंडली मारकर आराम से बैठा हुआ है। इसके बाद स्नेक सेवर उसका मुंह पकड़कर उसे बाहर निकालना शुरू करता है तो इतना विशालकाय सांप देखकर परिवार के होश उड़ जाते हैं। इस पल को देखकर साफ लगता है कि वो वहां काफी समय से छिपा था और यही बात लोगों को और डरा रही है।

बता दें कि कई जगहों पर सांप पाइपलाइन, सीवरेज या बाथरूम के ड्रेनेज सिस्टम के रास्ते अंदर आ जाते हैं खासकर मानसून और गर्मी के मौसम में। ऐसे मामलों की रिपोर्ट कई देशों और भारत के ग्रामीण इलाकों में पहले भी सामने आ चुकी है। देवास जिले में भी लगातार सांप निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। आप सबसे अपील है कि शौचालय, झाड़ियों और अंधेरी जगहों पर सावधानी बरतें। सांप दिखने पर उसे मारें नहीं, तुरंत स्नेक सेवर को बुलाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |