Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मोहनिया में 75 लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त


बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया तस्करी के नए-नए तरीके अपनाकर राज्य में अवैध शराब पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। ताजा मामला कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट का है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक 14 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत बाजार में 72 से 75 लाख रुपये बताई जा रही है। शराबक की ये खेप पंजाब से बिहार लाई जा रही थी। पूरे मामले में पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।

उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट प्रभारी संतोष कुमार ने बताया, गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब से एक 14 चक्का ट्रक में गुप्त तहखाना बनाकर बिहार में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस और उत्पाद टीम ने दुर्गावती से ही संदिग्ध ट्रक का पीछा करना शुरू किया और आखिर में मोहनिया चेकपोस्ट पर ट्रक को रोक लिया।

जांच के दौरान पाया गया कि ट्रक के अंदर बेहद शातिराना तरीके से एक गुप्त तहखाना बनाया गया था। स्कैनर और पुलिस की नजरों से बचाने के लिए तहखाने के चारों ओर जैविक खाद यानि गोबर से भरे बोरे लादे गए थे। तहखाने की तलाशी लेने पर 550 पेटी शराब बरामद की गई। करीब 4815 लीटर विदेशी शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों विकास और नितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जो हरियाणा के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी विकास ने बताया कि उसने यह ट्रक कानपुर से लिया था और इसे पटना पहुंचाना था। इसके बदले उन्हें 50 हजार रुपये देने की बात हुई थी। उत्पाद विभाग के अनुसार, मुख्य शराब कारोबारियों के नाम और उनके पते की जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में जल्द से जल्द आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |