Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

डिक्की में 50 हजार रख झालमुड़ी खाने चला गया शख्स, इतने में चोरों ने साफ कर दिया हाथ


ओडिशा के बलांगीर जिले के कांटाबांजी शहर में बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक से पैसे निकालने के बाद पीड़ित कुछ देर के लिए झालमुड़ी खाने रुके थे। इसी दौरान, बदमाश लुटेरों ने बाइक की डिक्की का लॉक तोड़कर पैसे निकाले और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक, तुरेकेला ब्लॉक के कुईबाहल गांव के त्रिवेणी स्वयं सहायता समूह के सदस्य अपने समूह के पैसे निकालने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कांटाबांजी शाखा पहुंचे थे। वहां से उन्होंने अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले और रकम को बाइक की डिक्की में रख दिया।

इसके बाद वे कांटाबांजी शहर के दो नंबर रोड पर झालमुड़ी खाने के लिए रुक गए। इसी दौरान, दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने मास्टर चाबी की मदद से बाइक की डिक्की खोली, उसमें रखे 50 हजार रुपये निकाले और तुरंत वहां से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि बदमाश बैंक से ही पीड़ित का पीछा कर रहे थे। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

प्राथमिक जांच के अनुसार, पुलिस को शक है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गंजाम जिले के हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस की ओर से जांच जारी है। घटना की शिकायत मिलने के बाद कांटाबांजी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। इससे पहले ओडिशा के बालेश्वर में थार से आए चोरों ने गाड़ी में ATM बांधा और उखाड़कर घसीटते उसे ले गए। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |