Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मुख्यमंत्री जी के वर्चुअल सम्मेलन कार्यक्रम का अफीम कोठी में देखा गया सजीव प्रसारण! मुख्यमंत्री ने पीआरडी कैशलेश चिकित्सा योजना व पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये किये जाने की घोषणा की


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मंगलवार को गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह रामगढ़ताल से पीआरडी जवानों के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के पीआरडी जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के लिए बहुमंजिला बैरक का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेश चिकित्सा योजना की शुरुआत तथा जवानों के ड्यूटी भत्ते को 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का वर्चुअल लाइव प्रसारण क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी प्रतापगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सुमित सिंह पाल ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की घोषणाओं से पीआरडी जवानों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी देशदीपक जोशी, अभिनव शुक्ल, विजेता तिवारी व अविनाश कुमार मल्ल तथा सहित राधेश्याम तिवारी, अशोक प्रजापति एवं रमाशंकर वर्मा उपस्थित रहे। जनपद के विभिन्न विकास खंडों से लगभग 250 पीआरडी जवानों ने वर्चुअल सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |