Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

3 दिन में करारा बदला! पाकिस्तान हाई कमीशन का सुरक्षा घेरा साफ, भारत ने चला दिया बुलडोजर


भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर डिप्लोमेटिक तल्खी बढ़ गई है। भारत ने पाकिस्तान को कूटनीतिक मोर्चे पर करारा जवाब दिया है। इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के बाहर से सुरक्षा बैरिकेड्स हटाने के 3 दिन बाद नई दिल्ली में सख्त एक्शन हुआ है। दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से सभी अवैध अतिक्रमण और सुरक्षा घेरे हटा दिए गए हैं। साथ ही उन अवैध ढांचों को हटा दिया है जो पाकिस्तानी दूतावास के वीजा अनुभाग के पास अवैध तरीके से बने हुए थे।

बता दें कि अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के राजनयिक परिसरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव देखने को मिला है। इसे भारत-पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक स्तर पर हुए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

इस कार्रवाई को भारत का 'टिट-फॉर-टैट' एक्शन माना जा रहा है। यह कार्रवाई पाकिस्तान की उस हरकत के ठीक तीन दिन बाद हुई है, जब उसने इस्लामाबाद में इंडियन हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा ढांचे को मनमाने ढंग से हटा दिया था। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इंडियन हाई कमीशन के बाहर लगे पार्किंग पोल हटा दिए थे। जिसके बाद नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बनी कुछ अनधिकृत संरचनाओं और अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटा दिया गया है। ये ढांचे पाकिस्तानी मिशन के वीजा सेक्शन के पास थे और हाई कमीशन के तय परिसर की सीमा के बाहर बने हुए थे, जिन्हें बुलडोजर चलाकर साफ कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |