Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रायपुर में महिला से गैंगरेप, 3 लोगों ने शराब पिलाकर दो बार की दरिंदगी


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने पहले सरोना शराब भट्टी के पास महिला को शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद खाना खिलाने के बहाने उसे आमापारा स्थित आरडी तिवारी सरकारी स्कूल के मैदान में ले गए, जहां दोबारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर की रहने वाली 23 वर्षीय महिला शनिवार देर रात काम की तलाश में सरोना शराब भट्टी के पास बैठी थी। इसी दौरान तीन युवक उसके पास पहुंचे और उससे बातचीत करने लगे। आरोप है कि बातचीत के दौरान तीनों ने वहीं शराब पी और महिला को भी शराब पिलाई। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोप है कि पहली वारदात के बाद तीनों युवकों ने महिला को यह कहकर बहलाया कि इलाका ठीक नहीं है और उसे खाना खिलाने के बहाने अपने साथ बाइक पर बैठाकर आमापारा स्थित आरडी तिवारी सरकारी स्कूल के मैदान में ले गए। वहां आरोपियों ने महिला को दोबारा शराब पिलाई और खाना खिलाया। इसके बाद तीनों ने फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए।

रविवार सुबह स्कूल के चौकीदार ने मैदान में एक महिला को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उसने आजाद चौक थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद महिला ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए सरोना से लेकर आमापारा तक कई स्थानों के CCTV फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में सुराग मिले और देर शाम तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, महिला की तीनों आरोपियों से मुलाकात सरोना इलाके में हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आजाद चौक थाना पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं में जीरो FIR दर्ज की। इसके बाद मामले को आगे की जांच के लिए डीडी नगर थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |