Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली में 3 दिन तक झमाझम बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी


दिल्ली में बुधवार को भी मौसम सुहावना है और आकाश में बादल छाए हुए हैं। दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली और नोएडा समेत एनसीआर के इलाकों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। अगले तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शाम या रात के समय भी कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C से 34°C और 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली में गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शाम/रात के समय भी कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C से 33°C और 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है। ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। सुबह के समय 20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

दिल्ली में शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। शाम या रात के समय कई जगहों पर फिर से हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C से 34°C और 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा।

बता दें कि बीते 24 घंटे में दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। आयानगर में सबसे अधिक 49.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र सफदरजंग में 10.8 मिलीमीटर, पालम में 8.3 मिलीमीटर, लोधी रोड में 3.9 मिलीमीटर और रिज में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 26.7 डिग्री सेल्सियस, रिज में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नोएडा और गुरुग्राम समेत कई जगहों पर बारिश की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |