Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जिंदा को मरा हुआ बताकर बंद करवा दी थी बुजुर्ग की पेंशन! 3 के खिलाफ FIR दर्ज


यूपी के बलिया जिले के हल्दी थाना इलाके में जिंदा लोगों को कागजातों में कथित रूप से मृत दिखाकर रंजिश के चलते वृद्धावस्था पेंशन बंद कराने के आरोप में तत्कालीन BDO तत्कालीन सचिव और तत्कालीन ग्राम प्रधान सहित 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रधानी के चुनाव में उसने दूसरे कैंडिडेट का समर्थन किया था, इसी की वजह से उसकी प्रधान से रंजिश हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, हल्दी थाना इलाके के दोपही गांव के 80 साल के विष्णु दयाल दूबे की तहरीर पर दुबहर क्षेत्र पंचायत के तत्कालीन BDO, तत्कालीन सेक्रेटरी प्रमोद कुमार और तत्कालीन ग्राम प्रधान मारिया गुप्ता के खिलाफ BNS की धारा 261 (सरकारी मुहर लगी सामग्री से लेखन को मिटाना) और 120B (आपराधिक साजिश) के अंतर्गत बीते शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।

बलिया पुलिस ने दर्ज FIR का हवाला देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वह गरीब है। इस वजह से उसे साल 2023 तक वृद्धावस्था पेंशन का फायदा मिलता रहा है लेकिन फिर उसे जानकारी मिली कि उसे कागजों में मृत दिखाकर उसकी वृद्धावस्था पेंशन बंद करवा दी गई है।

शिकायतकर्ता के आरोप के मुताबिक, ग्राम प्रधान चुनाव में दूसरे कैंडिडेट्स का समर्थन करने की वजह से उसके साथ ऐसा किया गया है। शिकायतकर्ता ने ये भी आरोप लगाया है कि उसके ही गांव के भृगुनाथ चौबे और कविलाश यादव को भी इसी रंजिश की वजह से कागजातों में मृत दिखा दिया गया है।

बैरिया इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक गुप्ता ने आज (शनिवार को) बताया कि मामला दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। CM योगी ने हाल ही में सर्वोदय विद्यालय समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक दी थी। इसमें छात्रों की स्कॉलरशिप और वृद्धजनों की पेंशन को लेकर अहम निर्देश दिए थे। मीटिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र लेकिन अब तक वंचित बुजुर्गों के आवेदनों का सत्यापन कराते हुए जल्द से जल्द उन्हें पेंशन का फायदा पहुंचाया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |