Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः ई-लाटरी के माध्यम से 21 अगस्त को कृषि यन्त्रों के लाभार्थियों का होगा चयन


प्रतापगढ। जिले में उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह ने  गुरुवार को बताया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा संचालित मैकेनाइजेशन एवं इन-सीटू योजनान्तर्गत समस्त कृषि यंत्रों, कस्टम हायरिंग सेन्टर आदि जिसकी बुकिंग दिनांक 16 जुलाई से 10 अगस्त 2026 के मध्य जनपद के जिन कृषकों द्वारा कृषि विभाग के पोर्टल पर आनलाइन बुकिंग की गयी है उन लाभार्थियों का चयन दिनांक 21 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से कृषि भवन प्रतापगढ़ के सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की उपस्थिति में ई-लाटरी के माध्यम से किया जाना है। उन्होने जनपद के समस्त सम्बन्धित कृषक बन्धुओ से अनुरोध किया है कि जिनके द्वारा कृषि यन्त्रों हेतु आनलाइन बुकिंग की गयी है, वह ई-लाटरी हेतु निर्धारित तिथि, स्थान व समय पर उपस्थित रहकर ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों के चयन में सहभागिता करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |