Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, सामने 20 नए मंत्रियों की लिस्ट


कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार की शाम को होने वाला है। शपथ ग्रहण समारोह की भी तैयारियां कर ली गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक सरकार के प्रस्तावित कैबिनेट विस्तार को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को कैबिनेट विस्तार के लिए 20 नए मंत्रियों के नामों की स्वीकृति दी गई है।

इसके साथ ही विधानसभा और विधान परिषद के कुछ प्रमुख संवैधानिक पदों पर नियुक्तियों को भी मंजूरी दी गई है। साथ ही विधान परिषद सभापति और विधान परिषद उपसभापति का नाम सामने आया है।
कैबिनेट विस्तार के लिए सामने आई मंत्रियों के नामों की लिस्ट
  • पी. एम. नरेंद्रस्वामी
  • शिवराज तंगदागी
  • रुद्रप्पा लमानी
  • के. एस. बसवन्थप्पा
  • बी. नागेंद्र
  • टी. रघुमूर्ति
  • बी. जेड. जमीर अहमद खान
  • रिजवान अरशद
  • संतोष लाड
  • मधु बंगारप्पा
  • पुत्तरंगशेट्टी
  • S S मल्लिकार्जुन
  • डॉ. अजय सिंह
  • एन. चलुवराया स्वामी
  • के. एम. शिवलिंगे गौड़ा
  • एच. सी. बालकृष्ण
  • गायत्री शांतहेगौड़ा
  • बसवराज रायरेड्डी
  • विजयानंद काशप्पनावर
  • लक्ष्मण सावदी
इन पदों पर भी मिली मंजूरी
  • विधानसभा अध्यक्ष - जी. एस. पाटिल
  • विधानसभा उपाध्यक्ष-ए. एस. पोनन्ना
  • विधान परिषद सभापति -सलीम अहमद
  • विधान परिषद उपसभापति -उमाश्री
  • दिल्ली में हुई थी आलाकमान की बैठक

पिछले हफ्ते दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, KPCC अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद और शिवकुमार ने कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर चर्चा हुई थी।

इससे पहले शुक्रवार को, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा था कि सोमवार को नए मंत्रियों को शामिल किया जाना लगभग तय है और यह '99%' कन्फर्म है। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि सोमवार को कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार हो जाएगा। वहीं, अब ये बात पूरी तरह कन्फर्म हो गई है।

कर्नाटक में डीके शिवकुमार सरकार के मंत्रियों की जो नई लिस्ट सामने आई है। उसमें कई नाम चौंकाने वाले भी हैं। कर्नाटक विधानसभा का अध्यक्ष जी. एस. पाटिल और विधानसभा उपाध्यक्ष-ए. एस. पोनन्ना को बनाए जाने का ऐलान किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |