Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहाबाद: सपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह सागर ने मिलक शाहाबाद क्षेत्र के चार गांवों में किया जनसंपर्क, पीडीए की मजबूती का किया प्रचार! 2027 में पीडीए की सरकार बनाने का किया आह्वान, कहा - डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दिया है वोट का अधिकार, सोच-समझकर करें इस्तेमाल


शाहाबाद । समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह सागर ने रविवार को 38-मिलक शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इसाखेड़ा, नवीगंज, परोता व ओसी में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की मजबूती को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया।

जनसंपर्क के दौरान सुरेंद्र सिंह सागर ने कहा कि भारत के संविधान में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हर व्यक्ति को वोट का अधिकार दिया है। संविधान लिखते समय डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि वोट एक बड़ा महत्वपूर्ण अधिकार है, जिसका सही और सोच-समझकर इस्तेमाल करने से हर व्यक्ति की तरक्की, सम्मान व विकास के रास्ते खुलते हैं, जबकि बिना सोचे-समझे इसके इस्तेमाल से नुकसान होता है और तरक्की के रास्ते बंद हो जाते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि आपस में भाईचारा बनाए रखते हुए पीडीए की मजबूती के लिए सब लोग प्रचार-प्रसार करें, ताकि आने वाले 2027 में पीडीए की सरकार बन सके।

इस अवसर पर एडवोकेट अमर सिंह यादव, पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत मनोज पांडे, पूर्व कोषाध्यक्ष जितेंद्र बाबू सागर, राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित मोर्चा जगदीश पाल, प्रदेश सचिव युवजन सभा नदीम अंसारी सहित अक्ष मारवाह, लाल सिंह सागर, वीर सिंह मौर्य (पूर्व प्रधान), सतबीर दिवाकर, स्वराज सिंह दिवाकर, कृपाल सिंह सागर, भारत सिंह सागर, कुंवरपाल सागर, खुशीराम सागर, जोगेंद्र सिंह दिवाकर, राजू कोरी, श्यामलाल कोरी, विजेंद्र सिंह सागर, देशराज सागर, ग्राम प्रधान करन सिंह, मदन कोरी, भुवनेश गिरी, अशोक मौर्य, राकेश कोरी, एडवोकेट आदेश, चंद्रपाल सिंह सागर, वीर सिंह मौर्य, चरणजीत सिंह, राजपाल मौर्य, भोजराज मौर्य, देवकीनंदन मौर्य, नर सिंह मौर्य, लक्ष्मण कश्यप, डॉ. भूप सिंह मौर्य, प्रदीप गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, श्रीराम कोरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |