Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पटना में छात्रों का हंगामा, 15 सूत्री मांगों को लेकर सीएम आवास के घेराव की कोशिश, तोड़ी गई बैरिकेडिंग


बिहार की राजधानी पटना में प्रदर्शनकारी छात्र 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर छात्र परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों की ओर से परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं। कुल 15 सूत्री मांगों को लेकर छात्र पिछले कुछ दिनों से गर्दनीबाग धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्र आज पटना की सड़कों पर उतर आए हैं। सीएम के आवास का घेराव कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ दी। पटना के गर्दनीबाग में 15 सूत्री मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में छात्र-युवा संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास घेराव की कोशिश कर रहे हैं। मोर्चा ने बिहारभर के छात्रों, अभ्यर्थियों और युवाओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की थी।


प्रदर्शनकारी छात्र नेता ने कहा, 'हमने अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखीं हैं। हमें आश्वासन मिला है कि हमारी बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी। शिक्षा विभाग में हमारी मांग स्पष्ट है, उस मांग को सरकार ने लगभग लगभग सहमति उनके तरफ से एक पॉजिटिव वे में रखी गई है। उन्होंने कहा है कि ठीक बात है हम उसको देख लेंगे। आंदोलन के पहले या आंदोलन के बाद कल अगर बातचीत करेंगे, अगर मुख्यमंत्री बात करेंगे तो करेंगे लेकिन कॉल है तो आंदोलन तो होगा।

70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस की टीम ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |