Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न होने के उपरांत जनपद में चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान! मुख्यमंत्री के निर्देशन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में 12 अगस्त से 18 अगस्त तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान


हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 सकुशल सम्पन्न होने के उपरांत जनपद में 12 अगस्त से 18 अगस्त तक चलाए जाने वाले विशेष स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कांवड़ मेला सम्पन्न होने के उपरांत गंगा घाटों एवं कांवड़ याता मार्गों पर काफी कूड़ा कचरा एकत्रित हो गया है, जिसकी सफाई की जानी अत्यंत आवश्यक है। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर रखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन एवं जिलाधिकारी के नेतृत्व में 12 अगस्त से 18 अगस्त तक जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है।उन्होंने जनपद में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाए जाने के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं। कांवड़ यात्रा मार्गों, घाटों, पार्किंग स्थलों, प्रमुख चैराहों, बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष रूप से सफाई अभियान चलाकर कूड़ा-कचरा हटाने तथा स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई के साथ-साथ कूड़े का उचित निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा स्वच्छता व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सामाजिक संगठनों,धार्मिक संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापार मंडल, औद्योगिक इकाइयों, जनप्रतिनिधियों, संत समाज एवं आमजन से भी विशेष स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से ही स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार का संकल्प साकार किया जा सकता है।

बैठक में डीडीओ के के पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, उपायुक्त नगर निगम महेंद्र यादव, डॉ  एच बी पंत, किरण, पवन कुमार, विभिन्न विभागों अधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे सहित विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं की प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |