Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चंबल नदी में तेज बहाव के बीच बंद हुआ स्टीमर यात्रियों के साथ बहा, खतरे में 100 से ज्यादा लोगों की जान



मुरैना के चंबल नदी में यात्रियों को नदी पार करा रहा स्टीमर खराब हो गया है। वह पानी के बहाव से बहता जा रहा है। स्टीमर में सवार 100 से ज्यादा लोगों की जान खतरे में है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 9.30 बजे यात्रियों को नदी पार करा रहा स्टीमर बीच धार में खराब हो गया। इससे पानी के तेज बहाव से बहता स्टीमर मुरैना जिला की सीमा पार करता हुआ भिंड व उत्तर प्रदेश की सीमा की ओर चला गया है। इस स्टीमर में 100 से अधिक यात्री सवार हैं। स्टीमर में सवारियों के साथ 50 से अधिक दोपहिया वाहन भी रखें हुए हैं।

बताया जा रहा है कि यह स्टीमर मुरैना जिले के नगरा साहसपुरा के घाट से उत्तरप्रदेश के केला घाट की ओर जा रहा था। नगरा घाट से स्टीमर के स्टार्ट होने के बाद जैसे ही नदी के बीच धार में पहुंचा अचानक स्टीमर बंद हो गया। स्टीमर संचालन कर रहे लोगों द्वारा उसे सुधारने की कोशिश की गई लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

स्टीमर में बैठे कुछ लोगों द्वारा अपने परिजनों को बताया कि वे स्टीमर के साथ बहते जा रहे हैं। इससे लोगों में दहशत पैदा हो गई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि डीजल समाप्त हो जाने से स्टीमर का इंजन बंद हो गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

चंबल नदी में पानी की अत्यधिक गहराई और तेज बहाव होने के कारण स्टीमर पानी के बहाव के साथ बहता चला जा रहा है। नगरा के साहसपुरा घाट पर बैठे यात्रियों ने स्टीमर को 2 किलोमीटर से अधिक दूरी तक बहते हुए देखा है। हालांकि आधे घंटे में ही घाट पर बैठे यात्रियों की आंखों से स्टीमर ओझल हो गया। स्टीमर बहने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |