Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कैस्पियन सागर में अपने जहाज पर यूक्रेनी हमले से भड़का ईरान


ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कैस्पियन सागर में एक ईरानी कमर्शियल शिप पर यूक्रेन की तरफ से किए गए हमले की कड़ी आलोचना की और यूक्रेन पर संभावित जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी। ईरान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अंतर्गत अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा की रक्षा करने में तेहरान जरा भी संकोच नहीं करेगा।

प्रेस टीवी की तरफ से प्रसारित मंत्रालय के एक स्टेटमेंट के मुताबिक, यह हमला बीते शनिवार की सुबह हुआ, जिससे ईरानी कमर्शियल शिप पर ब्लास्ट हुआ। इस घटना में एक सेलर की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया

ईरान ने यूक्रेनी एक्शन की निंदा करते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2 (4) का उल्लंघन कहा। ईरान ने इस अटैक को व्यापक क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने के मकसद से की गई "आक्रामकता" करार दिया।

प्रेस टीवी के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा कि ईरान ने "रूस-यूक्रेन युद्ध में कभी दखल नहीं दिया" है। साथ ही, ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, UN के सभी सदस्य देशों और यूरोपीय देशों से यूक्रेन को जवाबदेह ठहराने की अपील की।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने वॉर्निंग दी है कि परिस्थितियां और बिगड़ने की पूरी जिम्मेदारी यूक्रेन और उसके अंतरराष्ट्रीय समर्थकों की होगी, और साथ ही उसने बचाव में जवाबी एक्शन करने के लिए अपनी तैयारी होने का भी संकेत दिया। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के फ्रीज पैसों को लेकर ऐलान किया था कि जहाजों और कार्गो की नुकसान की भरपाई उसी से होगी। इसको लेकर ईरान भड़क गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |