प्रतापगढः दुघर्टना में अधेड़ घायल, रेफर
July 31, 2026
प्रतापगढ़। घर से पैदल चैराहे की तरफ जा रहा अधेड़ वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिले में लालगंज कोतवाली के लखरईयां जगदीशपुर निवासी लालजी पटेल 47 पुत्र रामफकीरे शुक्रवार को दोपहर बाद घर से रामपुर बावली चैराहे की तरफ जा रहा था। अचानक माल से लदे आटो की टक्कर से वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आननफानन में उसे इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर भेजवाया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
.jpg)