Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मृतक आश्रित भर्ती के तहत दो महिलाओं को मिली ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर नियुक्ति, डीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र


प्रतापगढ़। जिले में  जनपद में मृतक आश्रित भर्ती नियमावली के तहत दो महिलाओं को ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में दोनों नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों नव नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीण विकास एवं जनसेवा में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप यह व्यवस्था दिवंगत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है। 

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे ने बताया है कि विकास खण्ड सदर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी स्वर्गीय अविनाश कुमार मिश्र का 27 अप्रैल 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। इसके उपरांत उनकी पत्नी अंकिता मिश्रा ने मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति के लिए आवेदन किया। प्रकरण का परीक्षण मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली के प्रावधानों के अनुसार किया गया। पात्र पाए जाने पर उन्हें ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर अस्थायी नियुक्ति प्रदान की गई। इसी प्रकार विकास खण्ड बाबागंज में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी स्वर्गीय नागेन्द्र कुमार सरोज का 11 जुलाई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी पत्नी दीक्षा सरोज ने मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति हेतु आवेदन किया। नियमानुसार परीक्षण एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद उन्हें भी ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर अस्थायी नियुक्ति प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |