Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि


प्रतापगढ़। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय,इन्दिरा भवन,अम्बेडकर चैराहा,प्रतापगढ़ में भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं ष्मिसाइल मैनष् डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि ष्डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केवल महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपने ज्ञान, सादगी और राष्ट्रभक्ति से करोड़ों भारतीयों का मार्गदर्शन किया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिश्रम, ईमानदारी और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनके विचार सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।ष्

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता मासूम हैदर ने कहा कि ष्डॉ. कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, शिक्षा और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा। उनका सपना विकसित और आत्मनिर्भर भारत का था। हम सभी का दायित्व है कि उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की उन्नति में अपना योगदान दें। उनके आदर्श और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।ष्

वहीं. कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने अपने व्यक्तित्व और कार्यों से यह सिद्ध किया कि विनम्रता, ज्ञान और कर्म ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान होते हैं। उनका जीवन प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हम सभी को उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।ष्

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस युवा दल के महासचिव अश्विनी उपाध्याय, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, नगर पंचायत सिटी के अध्यक्ष सहजाद सलमानी, नगर सचिव अरबाज आलम, महालक्ष्मी, प्रदीप कुमार यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |