अमेठीः एसओजी-स्वाट टीम का ऑपरेशन सफल! मुठभेड़ के बाद तीन गौ तस्कर गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
July 27, 2026
अमेठी। “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत अपराध और गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी (स्वाट) टीम और स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर गौ तस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत अनूप कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम मय हमराह देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन में भ्रमणशील थे, वही मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम पूरे दृगपाल के पास गड्ढे में कुछ जानवरों को बांधे हुए हैं तथा गोकशी की योजना बना रहे हैं । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान के पास पहुंचकर देखा गया कि 04 व्यक्ति एक पालीथीन बिछाकर टार्च की रोशनी में बैठे हुए हैं जिसके पास लकड़ी का ठीहा रखा हुआ है । पुलिस द्वारा घेराबन्दी करने पर उक्त व्यक्तियों में से एक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा फायर करने पर उक्त बदमाश घायल होकर गिर गया । पुलिस टीम द्वारा हिकमतअमली से अन्य तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया तथा 01 अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया । पुलिस टीम द्वारा नाम व पता पूछने पर घायल पहले अभियुक्त ने अपना नाम मो0 मोसिन पुत्र मेहबुल्ला निवासी ग्राम इमामगंज थाना बंधुआकला जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 22 वर्ष बताया जिसके कब्जे से 01 तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ, दूसरे ने अपना नाम मो0 मोनू उर्फ असरफ पुत्र अब्दुल सलमान निवासी इमामगंज थाना थाना बंधुआकला जनपद सुलतानपुर स्थायी पता हाजीगंज पियारीपुर थाना चांदा जनपद सुलतानपुर उम्र 20 वर्ष बताया जिसके कब्जे से 01 चाकू बरामद हुआ, तीसरे ने अपना नाम मो0 आमिर पुत्र मो0 रसीद खान निवासी हसनपुर थाना बंधुआकला जनपद सुलतानपुर उम्र 20 वर्ष बताया जिसके कब्जे से 01 चाकू बरामद हुआ एवं चैथे ने अपना नाम राम हृदय पुत्र बद्रीसिंह निवासी दतनपुर कटारी थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 58 वर्ष बताया । मौके से 05 चटाईनुमा प्लास्टिक के बोरे, 03 रस्सियां, 01 लकड़ी का ठीहा, 01 पेंचकश, 01 काली पन्नी तिरपालनुमा व 01 टार्च बरामद हुईं । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनके अन्य 01 भागे हुए साथी राजेश पुत्र गनेश सिंह निवासी दतनपुर मजरे कटारी थाना जामो जनपद अमेठी द्वारा गोवंशीय पशुओं को एकत्रित किया जाता था जिसके उपरान्त राजेश उपरोक्त द्वारा उनलोगों को गोकशी करने हेतु बुलाया जाता था । गोकशी करने के उपरान्त उसे आस-पास के जिलों में बेंच देते हैं व बड़े गोवंशीय पशुओं को ले जाकर बिहार, बंगाल व झारखण्ड राज्य में बेंच देते हैं । आज भी राजेश द्वारा शाम को उक्त गड्ढे में पशुओं को एकत्रित करने के उपरान्त उनलोगों को गोकशी करने हेतु बुलाया गया था । घायल को उपचार हेतु पुलिस बल के साथ अस्पताल भेजा गया ।
