Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: उत्तर विधानसभा में विधायक डा. नीरज बोरा ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन


लखनऊ। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई सौगात देते हुए स्थानीय विधायक डा. नीरज बोरा ने शुक्रवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का विधिवत भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत अपराह्न 12रू00 बजे अलीगंज स्थित कोठारी बंधु पार्क में हुई, जहाँ लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत पाथवे, बेंच, लाइट, झूले एवं पार्क के समग्र सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके पश्चात अपराह्न 12रू30 बजे फैजुल्लागंज नयापुरवा गाँव के निकट स्थित श्मशान स्थल में विधायक निधि से स्वीकृत एक शवदाह मंच एवं शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। ष्लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जन-सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अलीगंज स्थित कोठारी बंधु पार्क के सौंदर्यीकरण से जहाँ बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय नागरिकों को एक स्वच्छ व सुंदर वातावरण मिलेगा, वहीं फैजुल्लागंज नयापुरवा में श्मशान स्थल पर शेड व शवदाह मंच के निर्माण से स्थानीय निवासियों को अंतिम संस्कार के दौरान आने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। इस अवसर पर विधायक डा नीरज बोरा ने कहा कि कोठारी बंधुओं का बलिदान कोई साधारण घटना नहीं थी जिन्होंने श्री राम के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया ऐसे महान बलिदानियों के सम्मान में यह कार्य आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरणा देते रहेंगे। डा  बोरा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में लखनऊ उत्तर के हर वार्ड और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।ष् इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमन निगम एवं मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य,रूपाली गुप्ता,रूबी सिंह,जे. के. सिन्हा,जी. के. चन्द्राणी,वीरेन्द्र अरोड़ा,मदनलाल अग्रवाल, संजय गुप्ता, राजीव गुप्ता,कृपाशंकर मिश्रा, अनिल मिश्रा, लवकेश सिंह, पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेयी, छत्रपाल गौतम, आदित्य गौड़,शीलू जायसवाल, नन्दकिशोर,रमेश गौतम, मोनू यादव,इंद्रप्रताप वर्मा, राजकुमार, रंजीत गौतम सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |