Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नोट करें रेसिपी! क्या आपने खाई है मशरूम बिरयानी, स्टाव है लाजवाब



अगर आप वही पुरानी वेज बिरयानी खाकर ऊब चुके हैं और कुछ नया, मसालेदार व झटपट बनने वाली डिश ट्राय करना चाहते हैं, तो मशरूम बिरयानी आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। मशरूम का रसीलापन और खड़े मसालों की खुशबू जब बासमती चावल के साथ मिलती है, तो इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में न तो बहुत समय लगता है और न ही बहुत ज्यादा मेहनत। यहां हम आपके लिए जायकेदार मशरूम बिरयानी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। झटपट बनाने के लिए नोट करें रेसिपी।

सामग्री बासमती चावल (1.5 कप - आधा घंटा भीगा हुआ),
मशरूम (200 ग्राम - धोकर टुकड़ों में कटा हुआ)।

मैरिनेशन के लिएदही (3-4 चम्मच)
अदरक-लहसुन का पेस्ट (1 चम्मच)
हल्दी
लाल मिर्च पाउडर
गरम मसाला या बिरयानी मसाला (1-1 चम्मच)
धनिया पाउडर
नमक (स्वादानुसार)

तड़के और गार्निश के लिएप्याज (2 बड़े - पतले लंबे कटे)
टमाटर (1 बारीक कटा)
हरी मिर्च (2-3 लंबी कटी)
खड़े मसाले (तेजपत्ता, लौंग
दालचीनी, छोटी इलायची, चक्रफूल)
ताज़ा हरा धनिया और पुदीना के पत्ते
घी या तेल (3-4 चम्मच)

बनाने की रेसिपी

स्टेप 1: एक बाउल में कटे हुए मशरूम, दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, बिरयानी मसाला और थोड़ा सा नमक मिलाकर 10-15 मिनट के लिए रख दें। इससे मशरूम मसालों का स्वाद सोख लेंगे।

स्टेप 2: प्रेशर कुकर या भारी तले के पैन में तेल या घी गर्म करें। इसमें कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें। अब थोड़े से फ्राइड प्याज गार्निशिंग के लिए अलग निकाल लें।

स्टेप 3: बचे हुए तेल में खड़े मसाले (तेजपत्ता, इलायची, लौंग आदि) डालें। अब इसमें हरी मिर्च और टमाटर डालकर गलने तक पकाएं।

स्टेप 4: अब मैरीनेट किया हुआ मशरूम डालकर 3-4 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें ताकि मसाले तेल छोड़ दें।

स्टेप 5: भुने हुए मशरूम के ऊपर भीगे हुए चावल की एक परत बिछाएं। ऊपर से हरा धनिया, पुदीना के पत्ते, थोड़ा सा बिरयानी मसाला और बचा हुआ तला हुआ प्याज छिड़कें।

स्टेप 6: अब इसमें लगभग 2 कप पानी और थोड़ा घी डालें। कुकर का ढक्कन बंद करके मध्यम आंच पर 1 से 2 सीटी आने दें। फिर इसे प्लेट में निकालें और ऊपर से आधा चम्मच धी डालकर सर्व करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |