Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: फल-सब्जियों के बीजों को न समझें बेकार, इनसे करें पौधे तैयार! मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की पहल पर जनपद में शुरू हुआ बीज-संजीवनी अभियान


हरिद्वार। पर्यावरण संरक्षण एवं बीजों के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की पहल पर जनपद हरिद्वार में श्बीज-संजीवनी अभियानश् का शुभारंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी विभागाध्यक्षों को फल एवं सब्जियों के बीजों को सुरक्षित रखकर उनसे 500-500 पौधे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। 

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आमतौर पर लोग फल एवं सब्जियों का सेवन करने के बाद उनके बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि इन्हीं बीजों को सुरक्षित रखकर पौधे तैयार किए जा सकते हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा जैव विविधता के संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी शासकीय विभागों ,कार्यालयों,विद्यालयों,सार्वजनिक उपक्रमों, नगर निकायों एवं सहायता प्राप्त संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर बीजों से पौधे तैयार करेगा, जिससे जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक स्तर पर पौधारोपण को बढ़ावा मिलेगा। 

इस अभियान के तहत तैयार किए गए पौधों का रोपण आगामी हरेला पर्व, पर्यावरण दिवस तथा अन्य पौधारोपण कार्यक्रमों में किया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए एक विशेष स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (ैव्च्) भी तैयार की गई है, जिससे कम लागत में स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण पौधे तैयार किए जा सकेंगे। 

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार यदि घर में निकलने वाले बीजों से पौधे तैयार करने का संकल्प ले, तो हरिद्वार में लाखों पौधों का रोपण संभव हो सकेगा और जनपद को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकेगा। अभियान का संदेश हैकृ ष्बीजों को मत फेंको, उनसे भविष्य की हरियाली तैयार करो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |