Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: जनपदवासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया जन सुनवाई कार्यक्रम


जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 56 समस्याएं की गई दर्ज, जिसमें से मौके पर 32 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित

हरिद्वार। जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न  विभागों से संबंधित 56 शिकायतेध् समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 32 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। 

जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्यालय प्रबंधन, साइबर अपराध, संपत्ति पर कब्जा, वित्तीय धोखाधड़ी और गंगा घाट संरक्षण से जुड़े मामलों में शिकायतें दर्ज कराते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

जन सुनवाई के दौरान नारसन निवासी वीरेन्द्र सिंह ने गुरुकुल नारसन इंटर कॉलेज में उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा अधिनियम-2006 के प्रावधानों के तहत नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की। ज्वालापुर निवासी राजपाल ने सलेमपुर महदूद स्थित अपनी भूमि से अवैध झुग्गी-झोपड़ियां और दुकान हटवाने की गुहार लगाई।

प्रार्थी फेरुपुर रामखेड़ा निवासी रघुनाथ सिंह ने पुत्री के विवाह और बैंक ऋण का हवाला देते हुए भूमि विक्रय अनुमति प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराने का अनुरोध किया। धारीवाला निवासी बबीता ने पति की मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी के कारण निजी विद्यालय से बच्चों की फीस माफ कराकर टीसी दिलाने की मांग रखी।

शिकायतकर्ता स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट ने ष्ऑन माई घाटष् योजना के अंतर्गत आवंटित गंगा घाट के संरक्षण कार्यों के लिए प्रशासनिक अनुमति एवं सहयोग की मांग की। वहीं रानीपुर मोड़ निवासी सपना सिंह ने नया हरिद्वार कॉलोनी से अतिक्रमण हटाने की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता रुड़की निवासी अरुण कुमार ने साइबर मामले में डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण एवं निष्पक्ष विवेचना, कनखल निवासी अश्वनी चैहान ने संपत्ति पर कब्जे की धमकी, शाहपुर शीतला खेड़ा निवासी वेदपाल ने गंगा भूमि से अवैध कब्जा हटाने, इब्राहिमपुर निवासी कुंवरपाल ने भूमि की पैमाइश व कब्जा हटाने, पूर्व सैनिक अनुराग राठी ने भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तथा ज्वालापुर निवासी जय कृष्णा शर्मा ने निवेश के नाम पर हुई कथित धोखाधड़ी में धन वापसी की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपे।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।  

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दर्ज हो रही है उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करें। 

सीएम हेल्पलाइन में  दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 502 शिकायतें तथा एल 2 पर 180 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।         

बैठक मे  अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार,परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला विकास अधिकारी के के पंत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सतीश जोशी,महाप्रबंक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |