Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: साहब! शोपीस बना सामुदायिक शौचालय! तैनात कर्मचारी नदारद घर बैठे ले रहे वेतन


जगदीशपुर/अमेठी।लाखों की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय महज शोपीस बनकर रह गया है तैनात कर्मचारी मौके से नदारद रहकर जिम्मेदारों के रहमोकरम पर घर बैठे ले रहे वेतन आला अफसर बेखबर। विकास खंड के अंतर्गत जगदीशपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर मे मौजूद ग्राम पंचायत जलालपुर तिवारी सामुदायिक शौचालय जिसमें आए दिन ताला झूलता रहता है उपचार के लिए आने वाले मरीज तीमारदार व ग्रामीण आदि लोग शौच के लिए जब सामुदायिक शौचालय के पास पहुंचते हैं तो उसमे ताला जडा देखकर इधर उधर भटकते रहते हैं मजबूर होकर कुछ लोग तो शाम के समय उसके इर्द गिर्द ही शौच कर लेते हैं जिससे फैलने वाली बदबू से आसपास के लोग संक्रमण बीमारी की चपेट मे आते रहते हैं बताते चलें कि तैनात कर्मचारी जिम्मेदारों के रहमों करम पर अपनी तनख्वाह लेकर जेब भरते रहते हैं स्थानीय लोगों की मानें तो सामुदायिक शौचालय बंद होने की शिकायत कई बार विकास खंड स्तर पर की गई परंतु मामला ज्यों का त्यों बना हुआ है। गौरतलब हो कि यदि आला अफसरों ने गौर ना किया तो तैनात कर्मचारी घर बैठे तनख्वाह लेकर सरकारी धन का बंदरबांट करते रहेंगे। इस संबंध मे जब जिला विकास अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने अपना पल्ला झाडते हुए कहा कि डीपीआरओ से बात कर लीजिए।वहीं खंड विकास अधिकारी ने बताया कि जांच पडताल करने के उपरांत जल्द ही ममले का समाधान किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |