Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सेवानिवृत्त रोडवेजकर्मियों को समारोहपूर्वक दी गयी विदाई, हुआ सम्मान


लालगंज/प्रतापगढ़। स्थानीय रोडवेज डिपो कार्यशाला में शुक्रवार को सेवानिवृत्त निगमकर्मियों को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्र प्रभारी अविनाश चंद्र पाण्डेय एवं कर्मचारी नेता बसन्त कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कर्मचारियों एवं अधिकारियो ने सेवानिवृत्त चालक राजभान तिवारी व माल भण्डारक लाल बहादुर यादव को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कर्तव्यपरायणता की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता फोर मैन कमलेश यादव तथा संचालन मो0 आसिफ खान व संयोजन अरविन्द पाण्डेय ने किया। कर्मचारी नेता बसन्त कुमार सिंह ने रोडवेज डिपो वर्कशॉप की समस्याओं पर प्रकाश डाला। स्वागत मंगला प्रसाद तिवारी व आभार प्रदर्शन अखिलेश सिंह ने किया। इस मौके पर वीरू सिंह, राजेश यादव, दिनेश सिंह आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |