Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

खुद सुनाई कहानी! बच्चे का बक्सा तोड़ना के के मेनन को पड़ा भारी, माता-पिता ने की थी खूब सारी पिटाई


अमेजन प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' इन दिनों चर्चा में है. कॉमेडी से भरपूर ये सीरीज 24 जुलाई को रिलीज हुई, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है. सीरीज की कहानी एक ऐसे सरकारी स्कूल पर है, जिसमें सच्चाई के साथ उसकी व्यवस्था और कमियों को उजागर किया गया है. कहानी के साथ इसके कलाकारों की भी जमकर तारीफ हो रही है और ये प्राइम वीडियो की शानदार वेब सीरीज में जगह बना रही है. इसी बीच एक्टर के के मेनन ने अपने स्कूल के दिनों को याद कर एक मजेदार बात शेयर की हैं.

हाल ही में के के मेनन ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बताया कि एक बार उन्हें अपने माता पिता से बहुत डांट और मार खानी पड़ी थी. उन्होंने कहा कि 'पैरेंट्स को स्कूल बुलाना पड़ा था क्योंकि मैंने एक बच्चे का बक्सा तोड़ दिया था. उसमें वो अपनी किताब लेकर आता था, लेकिन एक बार उसने भी मेरा टिफिन बॉक्स तोड़ दिया था. जब मैंने बक्सा तोड़ा, तो उसके पैरेंट्स आ गए और मेरे पैरेंट्स को भी बुलाया गया था.' तब अर्चना पूरण सिंह ने पूछा कि 'क्या डांट और मार पड़ी थी?' तब के के मेनन ने कहा कि 'हां खूब सारी.' इसपर सभी ठहाके लगाकर हंसने लगे.

बता दें कि निर्देशक हिमांक गौर की इस सीरीज को विश्वपति सरकार और समीर सक्सेना ने बनाया हैं. इसके कुल 7 एपिसोड है, जिसमें एक सरकारी स्कूल की व्यवस्था और स्थिति को दिखाई गई है. स्कूल का प्रिंसिपल ज्ञानेश्वर त्रिपाठी स्कूल को टॉप 10 में लाना चाहता है और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग के लिए जाता है. साथ ही कई मुश्किलों और चुनौतियों का सामना करता है.

सीरीज में के के मेनन प्रिंसिपल की भूमिका में नजर आ रहे हैं, वहीं अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, अभिमन्यु सिंह, प्रसन्ना बिष्ट और देवेन भोजानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. इसे IMDb पर 10 में से 8.3 रेटिंग मिली है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |