Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नेपाल में हिंसा के बीच बड़ी खबर, मृतकों के परिजनों और सरकार के बीच हुआ 7 सूत्रीय समझौता


नेपाल के सुनसरी में बीते दिनों दो समुदायों के बीच झड़प का मामला सामने आया। इस दौरान कई इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात हो गई। वहीं सुनसरी के कप्तानगंज में पुलिस की गोलीबारी में दो युवकों की मौत भी हो गई। अब दोनों युवकों की मौत के मामले में नेपाल सरकार और मृतकों के परिजनों के बीच 7 सूत्रीय समझौता हुआ है। यह समझौता गुरुवार देर रात सरकार की ओर से गृह मंत्री सुदन गुरुङ तथा मृतक ओमप्रकाश मेहता और जयप्रकाश मेहता के परिजनों के बीच संपन्न हुआ।

देवानगंज गाउंपालिका के अध्यक्ष बेचन प्रसाद मेहता के अनुसार, समझौते पर गृह मंत्री सुदन गुरुङ, ओमप्रकाश मेहता के पिता कृष्णदेव मेहता और जयप्रकाश मेहता के पिता नरेश मेहता ने हस्ताक्षर किए। गौरतलब है कि सुनसरी जिले के देवानगंज गाउंपालिका स्थित कप्तानगंज में पुलिस फायरिंग के दौरान ओमप्रकाश मेहता और जयप्रकाश मेहता की मौत हो गई थी।

बता दें कि भारत से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में धार्मिक जुलूस के दौरान विवाद हो गया। गुरुवार को यह विवाद सांप्रदायिक हिंसा में बदल गया। देखते ही देखते दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। कई जगह पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ हुई। इस दौरान दर्जनों गाड़ियों में आग लगा दी गई, इमारतों को फूंक दिया गया। दुकानों और मकानों में तोड़फोड़ की गई। वहीं हालात को देखते हुए प्रशासन ने 4 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है। सेना ने हिंसा प्रभावित इलाकों में मोर्चा संभाल लिया है। सेना के जवान लगातार इलाकों में फ्लैग मार्च कर रहे हैं। साथ ही जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी की जा रही है। इस बीच नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह ने लोगों से शांति की अपील की है। उन्होंने हिंसा के दोषियों को सख्त सजा दिलाने का वादा भी किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |