Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सावन में जन्मे बच्चों में होती हैं ये 5 खूबियां, इन पर महादेव की रहती है विशेष कृपा


सनातन धर्म में सावन का महीना बहुत ही महत्व रखता है। इस दौरान पूरे देश में शिव भक्ति की गूंज सुनाई देती है। सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से हो चुकी है, जो 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। यह पवित्र महीना भगवान शिव को अत्यंत ही प्रिय माना जाता है। इस महीने सच्चे मन से की गई शिव आराधना बहुत लाभकारी मानी गई है। इसी तरह से सावन में जन्म लेने वाले बच्चों में भी कुछ खास विशेषताएं देखी जाती है।

कहा जाता है कि जिन बच्चों का जन्म सावन के पवित्र महीने में होता हैं, उन बच्चों के व्यक्तित्व पर भगवान शिव के स्वभाव की गहरी छाप देखने को मिलती है। स्कंद पुराण के माहेश्वर खंड, केदार खंड और श्रावण माहात्म्य में सावन मास में जन्मे लोगों के गुणों और स्वभाव का विस्तार से उल्लेख मिलता है। माना जाता है कि इस पावन महीने में जन्म लेने वाले बच्चे शांत, आध्यात्मिक, साहसी और भाग्यशाली होते हैं।

सावन में जन्मे बच्चों की 5 खास खूबियां
  1. शांत और धीरज रखने वाले: सावन में जन्मे बच्चे स्वभाव से बेहद शांत, सौम्य और धैर्यशील माने जाते हैं। वे मुश्किल समय में भी संयम बनाए रखते हैं और हर निर्णय सोच-समझकर लेते हैं। माना जाता है कि इनकी ऊर्जा भगवान शिव से जुड़ी है। ये कम बोलते हैं, लेकिन जो कहते हैं, उसे पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करते हैं।
  2. धार्मिक और आध्यात्मिक: सावन में जन्मे जातकों का मन बचपन से ही पूजा-पाठ, ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिक रहता है। इनमें धार्मिक संस्कार और आध्यात्मिक सोच स्वाभाविक रूप से देखने को मिलती है।
  3. दयालु और मददगार: सावन में जन्मे लोग बेहद संवेदनशील और इमोशनल होते हैं। उनका दिल साफ होता है और वे दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
  4. प्रतिभाशाली: इनमें कला, संगीत, लेखन या किसी अन्य रचनात्मक क्षेत्र के प्रति विशेष रुचि देखने को मिलती है। अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक सोच के दम पर ये अलग पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं।
  5. दृढ़ निश्चयी और साहसी: सावन में जन्मे लोग अपने फैसलों पर अडिग रहते हैं। वे किसी लक्ष्य को पाने का संकल्प ले लें, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। यही दृढ़ता कभी-कभी उनके स्वभाव में जिद के रूप में भी दिखाई देती है। कठिन परिस्थितियों में भी ये पीछे हटने के बजाय समाधान खोजने का प्रयास करते हैं और चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं।

कैसा होता है प्रेम जीवन?

सावन में जन्मे लोग सभी के प्रति प्रेम और अपनापन रखते हैं, इसलिए इनके चाहने वालों की कमी नहीं होती। हालांकि, ये जल्दी किसी के प्रेम में नहीं पड़ते और रिश्तों में जल्दबाजी इन्हें पसंद नहीं। लेकिन जब किसी से दिल से जुड़ते हैं, तो उस रिश्ते को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |