Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दुबई में बैठे पाकिस्तानी ने थाईलैंड में 5 भारतीयों से कराई 3 इंडियन टूरिस्ट की किडनैपिंग


थाईलैंड में 5 भारतीय नागरिकों को भारत के ही 3 लोगों को किडनैप करने और उनकी रिहाई के लिए फिरौती डिमांड करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। 'बैंकॉक पोस्ट' ने पुलिस के हवाले से कहा कि सभी 5 आरोपियों को बीते मंगलवार को बैंकॉक के क्लोंग तान के एक होटल से उस वक्त अरेस्ट किया गया, जब वे विदेश भागने की कोशिश में थे।

बता दें कि संदिग्धों की पहचान 38 साल के अवतार सिंह, 38 साल के जगजीत सिंह, 24 साल के रामबालक कुमार, 37 साल के सुखबीर सिंह और 27 साल के कुलरा सिंह के तौर पर की गई है। आरोपियों ने जांच टीम को बताया कि उन्हें एक पाकिस्तानी नागरिक ने 3 टूरिस्ट्स को किडनैप करने का निर्देश दिया था।

पकड़े गए लोगों ने ये भी बताया कि वे उस पाकिस्तानी नागरिक को बीते 1 महीने से एक 'चैट एप्लिकेशन' के जरिए से जानते थे। खबर के मुताबिक, माना जा रहा है कि इस कथित साजिशकर्ता का ठिकाना दुबई में है और उसने फिरौती की रकम 'क्रिप्टोकरेंसी' के रूप में हासिल करने की प्लानिंग की थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को इस वारदात को अंजाम देने के बाद थाईलैंड छोड़ने के लिए कीमती सामान, कैश और प्लेन का टिकट देने का प्रॉमिस किया गया था। 'द नेशन' की खबर के मुताबिक, इस केस में जांच की शुरुआत तब हुई थी, जब पीड़ितों के परिवार वालों की शिकायतों के बाद थाईलैंड में मौजूद भारतीय दूतावास ने 21 जुलाई को Chonburi Immigration Police और पटाया सिटी पुलिस को सूचना दी।

किडनैपर्स ने किडनैप हुए हर शख्स के परिवार से 40 लाख रुपये की फिरौती की डिमांड की थी। फिर, पुलिस ने खुफिया जानकारी और सिक्योरिटी कैमरों की फुटेज के आधार पर पटाया में दो मंजिला बिल्डिंग में रेड की और तीन भारतीयों 23 साल के मोहित, 24 साल के आशीष और 20 साल के हिमांशु को बचा लिया। इससे पहले थाईलैंड में भारतीय नागरिक के रूप में गैंगस्टर साहिल चौहान को पकड़ा गया था और उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया था। साहिल चौहान NIA का वांटेड था और विदेशी धरती से कई सुपारी किलिंग करवाने में उसका नाम आ चुका था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |