Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मंगलवार को ‘धमाल 4’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, दम तोड़ रही 'अल्फा'


मंगलवार को फिर बॉक्स ऑफिस पर काफी हलचल रही और इसी के साथ सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों की कमाई में भी तेजी देखी गई. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' का ही डंका बजा है. वहीं आलिया भट्ट की 'अल्फा' और अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी जगह बनाए रखने की पुरजोर कोशिश में नजर आई. चलिए यहां जानते हैं 'धमाल 4' ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

अजय देवगन और रितेश देशमुख की 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस अपने फर्स्ट ट्यूज्डे को कमाई में तेजी दिखाई. इस कॉमेडी फिल्म ने पांचवें दिन 9.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 83.25 करोड़ रुपये हो गया है. बता दें कि इस फिल्म ने शुक्रवार को 14 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी और वीकेंड पर ज़बरदस्त उछाल देखा, जिसमें शनिवार को 22.50 करोड़ रुपये और रविवार को 28.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई. सोमवार को कमाई घटकर 8.75 करोड़ रुपये हो गई, लेकिन मंगलवार को इसमें थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई.

अखिल अक्किनेनी की फिल्म 'लेनिन' दर्शकों के अच्छे सपोर्ट और कई तेलुगु मार्केट में अच्छी ऑक्यूपेंसी की वजह से धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ी कामयाबी की ओर बढ़ रही है. वहीं सैकनिल्क के मुताबिक, 'लेनिन' ने पांचवें दिन भारत में 2 हजार 147 शो में अनुमानित 3 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही, फिल्म की भारत में नेट कमाई बढ़कर 32.05 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि भारत में ग्रॉस कलेक्शन 36.79 करोड़ रुपये है. फिल्म ने मंगलवार को विदेशी मार्केट से भी 0.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिससे इसकी इंटरनेशनल कमाई 8.30 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं 'लेनिन' ने अब पांच दिनों में दुनिया भर में 45.09 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |