Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः प्रधानमंत्री अप्रेन्टिसध्रोजगार मेले में 40 अभ्यर्थियों का चयन


अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरीगंज में शुक्रवार को प्रधानमंत्री अप्रेन्टिस एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में लगभग 62 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया और विभिन्न कंपनियों में रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसरों के लिए साक्षात्कार दिया। मेले में विजन इंडिया प्रा. लि., लखनऊ तथा एल एंड टी कंपनी, पिलखुवा (गाजियाबाद) ने ऑनलाइन माध्यम से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया के उपरांत कंपनियों ने 35 अभ्यर्थियों का रोजगार तथा 05 अभ्यर्थियों का अप्रेन्टिसशिप के लिए चयन किया। कार्यक्रम में नोडल प्रधानाचार्य शिवकांत द्विवेदी सहित जनपद के विभिन्न आईटीआई संस्थानों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। इनमें राजकीय आईटीआई अमेठी के प्रधानाचार्य एम.पी. सिंह, राजकीय आईटीआई तिलोई के प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव, राजकीय आईटीआई जगदीशपुर के प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह तथा राजकीय आईटीआई मुसाफिरखाना के प्रधानाचार्य अशोक कुमार शामिल रहे। इसके अतिरिक्त रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप प्रभारी अनिल कुमार मिश्र, सहायक प्रधानमंत्री अप्रेन्टिसध्रोजगार प्रभारी भारत भूषण मिश्र तथा दिवाकर मिश्र समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि ऐसे रोजगार एवं अप्रेन्टिस मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके कौशल विकास और औद्योगिक अनुभव प्राप्त करने में भी सहायक सिद्ध हो रहे हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |