Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शिल्पा शिंदे पर फूटा विकास गुप्ता का गुस्सा, 'लॉक अप 2' में आते ही कहा 'बदतमीज'


नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अब धीरे-धीरे आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है. शो के अंदर का माहौल अब पहले से बहुत बदल चुका है और सभी फिनाले में जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रहे है. इसी बीच अंदर इनमेट्स से मिलने उनके करीबी आए, जिससे सभी के चेहरे पर खुशी दिखीं. हालांकि शिल्पा शिंदे के लिए विकास गुप्ता पहुंचे, जहां उन्होंने शिल्पा को खूब खरी-खोटी सुनाई.

शो में आते ही विकास ने कई इनमेट्स की तारीफ की, लेकिन शिल्पा के पास जाते ही उन्होंने कहा, 'आपको पता है, आप कितनी बदतमीज हैं? आपने शिवांगी के बारे में कितनी गंदी बातें की और राम कपूर के लिए भी कहा कि 'मैं इस मोटे के साथ नहीं सोऊंगी.' आप हर जगह नेगेटिविटी फैलाती है और आपको कोई नहीं बदल सकता. आप शिल्पा हैं, शिल्पा जी नहीं.'

इसके आलावा विकाश ने शिल्पा से कहा, 'किसी की पर्सनल लाइफ पर और एक लड़की की वर्जिनिटी को नेशनल टेलीविजन पर डिस्कस करते समय शर्म नहीं आई?' वहीं श्रेया कालरा का भी इसमें साथ देने के लिए विकास ने सवाल किए. तब शिल्पा ने अपनी सफाई में सीधा कहा, 'मैं वहीं बातें बता रही हूं, जो हर जगह चल रही है. जिसे जैसे इसे लेना है, वैसे ले.'

बता दें कि शो में आने के बाद शिल्पा ने श्रेया के साथ शिवांगी को लेकर कई बातें की, जिसमें को-स्टार्स के साथ अफेयर्स और डेटिंग को लेकर कई अफवाहें सुनने को मिली. हालांकि होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने उन्हें जजमेंट डे पर वॉर्न किया कि किसी भी बाहर की बातों को अंदर फैलाने की कोशिश न करें.

वहीं बात करें आने वाले एपिसोड की, तो इनमेट्स के आए विजीटर्स ने एक टास्क खेला, जिसमें वो एक कार्ड चुनकर अपने दोस्त को सेफ या एट रिस्क कर सकते है. साथ ही आगे दिखाया जाएगा कि फिनाले में जाने के लिए विजीटर्स अपने गेम से अपने दोस्त को सेफ करेंगे, जो दर्शकों के लिए बहुत दिलचस्प होने वाला है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |