Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: कोन में बन रहे इंटरलॉकिंग में मची लूट, लोगों में भारी आक्रोश ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने किया जाँच की मांग।

कोन / सोनभद्र - विकास खण्ड कोन के जिला पंचायत क्षेत्र कचनरवा में इंटर लॉकिंग का कार्य में भारी अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। बतातें चलें कि जिला पंचायत से इंटर लॉकिंग का कार्य कामेश्वर जायसवाल के घर से पांडु नदी तक लगभग 300 मीटर में  मानक के विपरीत कार्य कराया जा रहा है जहाँ स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इंटरलॉकिंग का कार्य जिला पंचायत मद से शुरू तो जरूर हुआ किन्तु संबंधित ठेकेदार की मिली भगत से इंटर लॉकिंग का कार्य चढ़ा भ्रष्टाचारियों  की भेंट। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीमेंट ईंट लगाने से पहले न तो  मानक के अनुरूप  गिट्टी डाला जा रहा है और न ही बालू का प्रयोग किया जा रहा है बल्कि बिना गिट्टी डाले ही सीमेंटेड ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। यहाँ तक कि साइड वाॅल भस्सी से जोड़ा जा रहा है जो जनहित में विल्कुल उचित नहीं है। मौके पर उपस्थित जेई प्रदीप यादव व स्थानीय लोगों  के सामने  इंटर लॉकिंग कार्य की  गुणवत्ता की जाँच की गई जिसमें गुणवत्ता विहीन पाया गया जिस पर जेई द्वारा संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता परक कार्य कराने व पुन: ईंट उखाड़कर कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।  जिसके क्रम में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गुणवत्ता परक कार्य कराने की मांग किया है। इस मौके पर कामेश्वर जायसवाल, अजय जायसवाल, सुनील जायसवाल, विनय, संतोष जायसवाल, जगदीश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |