लखनऊः योगी सरकार में पंचायतों में सरकारी पैसे का किया गया है दुरुपयोग, बीडीओ बीकेटी व सीडीओ से कार्यवाहीं की मांग! नाला निर्माण में पुरानी ईंट लगाकर, नई दिखाकर निकल गए सरकारी पैसे
June 04, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चॉदपुर खानीपुर में विकास कार्यों हेतु आवंटित धनराशि में किये गये भ्रष्टाचार का आरोप के लग रहा है। वहीं शिकायतकर्ता आकाश गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत चांदपुर खानीपुर में नाला निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया है, जहां नाला निर्माण में चार लाख के ऊपर नाला निर्माण के लिए भेजे गए थे, उस नाला निर्माण में पुरानी ईंटें लगाकर निर्माण कर दिया गया और कागज पर नई ईंटें दिखाकर पैसे निकालकर सचिव व प्रधान ने आपस में बांट लिए। वही इसकी शिकायतकर्ता आकाश गुप्ता ने बीकेटी ब्लॉक बीडीओ पूजा पांडेय, लखनऊ सीडीओ अजय जैन और लखनऊ डीएम से जांच कर कार्यवाही की मांग की है। योगी सरकार में जहां विकास करने के लिए ग्राम पंचायतों में जो धनराशि भेजी जाती है उसका ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान मिलकर घटिया निर्माण कराकर पैसे आपस में बांट लेते हैं। जिसकी शिकायत गांव के ही निवासी अधिकारियों से करते हैं, लेकिन इस मामले में अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है। वहीं यह सवाल अधिकारियों पर खड़ा होता है कि योगी सरकार को क्या अधिकारी बदनाम करने का काम कर रहे हैं।
