लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के इटौंजा चैराहे पर जाम की समस्या से क्षेत्रीय गांवों के ग्रामीण व आम जनता परेशान हैं। इटौंजा चैराहे पुल के सीतापुर व लखनऊ की तरफ कट न होने की वजह से भीषण जाम लगता है आम जनता परेशान रहती है। किसान मोर्चा लखनऊ जिलाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि इटौंजा की वर्षों पुरानी जाम की विकराल समस्या का स्थायी समाधान भी विधायक योगेश शुक्ला के प्रयासों से ही संभव प्रतीत होता है। क्षेत्र की जनता को विधायक योगेश शुक्ला पर पूर्ण विश्वास है कि आप इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए इसके निस्तारण हेतु प्रभावी पहल करेंगे। अतुल मिश्रा ने बताया कि इटौंजा का आम नागरिक, व्यापारी, विद्यार्थी, कर्मचारी एवं किसान प्रतिदिन घंटों जाम की समस्या से जूझ रहा है। भीषण गर्मी, आपातकालीन परिस्थितियों और दैनिक आवागमन में यह समस्या लोगों के लिए अत्यंत कष्टदायक बन चुकी है। क्षेत्र की जनता आशा भरी निगाहों से आपकी ओर देख रही है। कहा कि विधायक योगेश शुक्ला जी के प्रयासों से महत्वपूर्ण सौगात जनता को मिली और लोगों को राहत प्राप्त हुई, उसी प्रकार इटौंजा की जनता को भी विश्वास है कि आप यहां जाम की समस्या के स्थायी समाधान हेतु अंडरपास अथवा अन्य प्रभावी व्यवस्था की सौगात अवश्य दिलाएंगे। विधायक योगेश शुक्ला जी, इटौंजा की जनता का यह विश्वास केवल एक उम्मीद नहीं, बल्कि आपके जनसेवा के कार्यों पर आधारित अटूट भरोसा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व और प्रयासों से वह दिन शीघ्र आएगा जब इटौंजा भी जाम मुक्त होगा और क्षेत्र की जनता राहत की सांस ले सकेगी।
समस्त इटौंजा क्षेत्र की जनता की ओर से आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस जनसमस्या के समाधान हेतु आवश्यक पहल कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करने की कृपा करें।
