लखनऊ: भांजा लापता मामा ने दर्ज कराई रिपोर्ट
June 04, 2026
आलमबाग। कृष्णानगर क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपने 14 वर्षीय भांजे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित सौरभ कुमार एलडीए कॉलोनी निवासी के अनुसार उनका 14 वरसीय भांजा अभिनव दो जून की शाम करीब 5रू30 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सौरभ कुमार ने कृष्णानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पी के सिंह ने बताया पीड़ित मामा की शिकायत पर बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है
.jpg)