Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ : वन स्टॉप सेंटर में शॉर्ट शर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप


आलमबाग। कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में शुक्रवार को अचानक शॉर्ट शर्किट आग लग गई। आग लगते ही परिसर में हडकंप मच गया। वही अस्पताल कर्मचारियों ने आग बुझाने के साथ दमकल व बिजली विभाग सहित  अधिकारियों को जानकारी दी। वही सूचना पर पहुंची दमकल की गाडी ने अस्पताल कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। वही वन स्टाफ सेन्टर इंचार्ज अर्चना ने बताया आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के समय शेल्टर होम में चार कर्मचारी मौजूद थे। वही आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी महेंद्र पाल सिंह और सीएमओ डॉ एन बी सिंह एवं लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ मेजर राजीव दीक्षित ने मौका मुआयना किया। वही एडीएम सिटी ने बताया कि आग से किसी प्रकार का कोई जनहानि नहीं हुई है सेल्टर होम में रह रही संवासियों को गोमती नगर महिला शरणनालय में शिफ्ट किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |