Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः मोबाइल चोरी कर यूपीआई से उड़ाते थे रकम,पांच साइबर ठगों को सैरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार ! पुलिस ने आरोपी के पास से 15 मोबाइल, 7 सिम, 2 एटीएम कार्ड बरामद


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के सैरपुर पुलिस और डीसीपी उत्तरी की क्राइम टीम ने मोबाइल चोरी कर बैंक खातों से रुपए निकालने वाले एक शातिर साइबर गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड, 22,260 रुपये नकद, चार्जर, मल्टी चार्जिंग केबल और घटना में यूज हुई हुंडई वर्ना कार बरामद की है। एडीसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि सैरपुर क्षेत्र निवासी सरोज कुमार ने 7 जून को मोबाइल चोरी होने और खाते से रुपए निकलने की शिकायत दर्ज कराई थी,पीड़ित के एसबीआई खाते से 1.36 लाख रुपये तथा पीएनबी खाते से 54 हजार रुपए निकाल लिए गए थे। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई,जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर किसान पथ क्षेत्र में घेराबंदी की। यहां एक हुंडई वर्ना कार में सवार पांच संदिग्धों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद हुई। वहीं सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार कोरी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे बाजारों, बस स्टैंडों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों के मोबाइल चोरी करते थे। मोबाइल हाथ लगने के बाद उसमें मौजूद बैंकिंग एप और सिम कार्ड का इस्तेमाल कर नई यूपीआई आईडी बनाते थे। इसके जरिए खाताधारकों की जानकारी के बिना उनके बैंक खातों से रुपए ट्रांसफर कर लेते थे। वहीं गिरफ्तार आरोपी औरैया, शाहजहांपुर, हाथरस और हरदोई जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है। उनके पास से 15 मोबाइल फोन 7 सिम कार्ड 2 एटीएम कार्ड 22,260 रुपये नकद चार्जर व मल्टी चार्जिंग केबल हुंडई वर्ना कार (सीज) बरामद की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |