Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौजः समाजवादी व्यापार सभा ने शिविर लगाकर पिलाया शरबत


छिबरामऊ/कन्नौज। जेठ माह के सातवें बड़े मंगल के शुभ अवसर पर क्षेत्र में चारों ओर सेवा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।   

चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी को देखते हुए समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष प्रियतेश सिंह तोमर एवं सपा नेता गोविंद यादव के नेतृत्व में एक भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से राहगीरों को शीतल शरबत वितरित कर सेवा एवं मानवता का अनूठा संदेश दिया गया।

दोपहर की चिलचिलाती धूप और तपन के बीच शिविर के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों, रिक्शा चालकों और स्थानीय लोगों को रोक-कर बड़े ही प्रेमपूर्वक शीतल शरबत पिलाया। भीषण गर्मी में ठंडा शरबत पीकर लोगों ने राहत की सांस ली और आयोजकों की इस पुनीत पहल की जमकर सराहना की।

इस अवसर पर समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष प्रियतेश सिंह तोमर ने कहा कि, ष्जनसेवा ही सबसे बड़ा और सच्चा धर्म है। ऐसे पावन अवसरों पर भूखे को भोजन और प्यासे को पानी देना ही बजरंगबली की सच्ची पूजा है।

सपा नेता गोविंद यादव ने बताया कि सेवा का यह पावन कार्य पूरी श्रद्धा के साथ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। जेठ माह के अंतिम बड़े मंगल के पावन अवसर पर पीपल चैराहा पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की उत्तम व्यवस्था रहेगी।इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य रूप से सुशांत गुप्ता, आर्यन, मोनू वर्मा, विकास वर्मा समेत समाजवादी व्यापार सभा के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ राहगीरों की सेवा की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |