Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाम में घर के इस पवित्र स्थान पर जरूर जलाएं दीपक, खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी


सुबह और शाम का समय धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि इस दौरान लोग अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर भगवान की उपासना करते हैं। ज्योतिष अनुसार शाम की पूजा के समय घर के मंदिर के अलावा एक अन्य विशेष स्थान पर भी दीपक जलाना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी का घर में सदैव वास रहता है। चलिए जानते हैं ये कौन सा पवित्र स्थान है जहां दीया जलाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

ज्योतिष अनुसार शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। लेकिन ध्यान रहे कि मुख्य द्वार पर दीपक इस तरह से रखना है कि जब आप घर के अंदर से बाहर की तरफ देखें तो दीपक आपके दाईं तरफ होना चाहिए।

घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। लेकिन अगर किसी दिन आपके पास घी नहीं है तो आप सरसों के तेल का दीपक भी जला सकते हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि यदि आप घी का दीपक जला रहे हैं तो हमेशा रूई की ही बत्ती का उपयोग करें और यदि तेल का दीपक जला रहे हैं तो लाल कलावा की बत्ती का उपयोग करना चाहिए।

शास्त्रों अनुसार शाम में दीपक सूर्यास्त के ठीक बाद यानी शाम 6 बजे से 7:30 बजे के बीच जलाना चाहिए। इसी समय पर पहले घर के मंदिर में दीपक जलाना चाहिए इसके बाद मुख्य द्वार पर। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |